पूर्व मंत्री विधायक उमंग सिंघार की गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड, जल्द शादी करने वाले थे
भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ सकती है। शाहपुरा स्थित बंगले पर उनकी गर्लफ्रेंड 39 साल की सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली थी और उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोडा है। इधर एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे और उनकी पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उनकी शादी कब होने वाली थी।
पुलिस अब यह जानने में लगी है कि ऐसा क्या हुआ कि सिंघार की अनुपस्थिति में सोनिया ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उसने इशारों में बात की है लेकिन किसी को सीधे जिम्मेदार क्यों नहीं लिखा। पुलिस ने घटना स्थल शाहपुरा स्थित उमंग सिंघार के बंगले से जब्त सुसाइड नोट को सोनिया की मांग को दिखाया है। इसके अलावा इसमें राइटिंग एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है हालांकि अब इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया है और उन्होंने कहा कि सोनिया के पिता नहीं है और उनकी मां भोपाल आ गई है पुलिस उनसे बातचीत कर रही है।
