शॉर्ट एनकांटर में 2 बदमाश घायल, ठाठीपुर हत्याकांड में थे शामिल

ग्वालियर. डबरा रोड़ से कार लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस से मेहगांव में का आमना सामना हो गया वहां पर पुलिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी इस एवज में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग बंद होने पर की गयी तलाशी में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हुई हैं।
इसमें बदमाश राकेश जखोदिया और प्रशांत जाट नाम सामने आये है। आपको बता दें कि यह बदमाश ठाठीपुर में हत्या में भी शामिल थे। ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने पीछा करते हुए यह शॉर्ट एनकांटर मेहगांव के झीकरी में किया इसमें भिण्ड पुलिस भी शामिल थी। इस ऑपरेशन को सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया लीड कर रहे थे। इस ऑपरेशन में दोनो ओर से लगभग 15 फायर किये गये थे।
ग्वालियर हाइवे के डबरा रोड से दो बदमाशों ने एक्सयूीव 500 लूटकर भागे थे घटनास्थल पर एएसपी देहात जयराज कुबेर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच भी सतर्क थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *