ग्वालियर में आरोपी चंद्रवीर ने छत के रास्ते से छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. छत के रास्ते से आया युवक छात्रा को अगवा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा टोल नाके के पास की है। आरोपी के बारे में पता चला है कि वह टोल कर्मचारी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा टोल नाके के पास कच्छपुरा निवासी 23 वर्षीय छात्रा बीती रात अपने घर में सो रही थी। रात को लगभग 11.30 बजे छत के रास्ते से चंद्रवीर सिंह जाट नामक युवक उसके घर आया और साफी से उसका मुंह बांध दिया जैसे ही छात्रा की नींद खुली आरोपी उसका गला दबाने लगा और मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए कहा कि अगर मुंह खोला तो वह उसका गला घोंट देगा। इसके बाद आरोपी उसे जबरन घर से लेकर टोल के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसी बीच छात्रा के घर से उसके गायब होने का पता चला तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए और घटनास्थल पर पहुंच गए और बंधक छात्रा को मुक्त कराया। इस मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद छात्रा ने परिजन को बताया कि आरोपी चंद्रवीर सिंह जाट है और वह यूपी का रहने वाला है। इस समय वह बरेठा टोल पर काम करता है। इसका पता चलते ही परिजन टोल पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर क्लास लगाई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों से उसे छुड़ा कर अपनी निगरानी में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *