टीएमसी के 2 मंत्री समेत 4 नेता गिरफ्तार, सीएम ममता भी सीबीआई ऑफिस पहुंची

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2 मंत्री, 1 पूर्व मंत्री और 1 विधायक पर सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। सीबीआई ने आज सुबह टीएमसी के मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और पूर्व मंत्री सोवन चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच सीएम ममता बनर्जी भी सीबीआई के ऑफिस पहुंच गई। सीबीआई ने इन चारों से नारदा केस में पूछताछ करेगी। ममता बनर्जी सुबह 11 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंची थी और वहां पर डीआईजी से मुलाकात कर शाम को वह 5 बजे वहां से निकली है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम आज सुबह पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीबीआई की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे। सीबीआई की टीम ने फिरहाद हकीम को नारदा केस के संबंध में अरेस्ट किया है। इसके अलावा टीएमसी विधायक मदन मित्रा और पूर्व मंत्री सोवन चटर्जी से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। इन दोनों को भी सीबीआई के ऑफिस लाया गया है। दोनों से नारदा केस को लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी भी कोलकाता स्थित सीबीआई के ऑफिस पहुंच गए है। सीबीआई आज फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी और सोवन चटर्जी से नारदा केस में पूछताछ कर रही है।

राज्यपाल से मांगी थी इजाजत
हाल ही में CBI ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से नारद स्टिंग मामले में इन चारों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगी थी। ये सभी उस समय मंत्री थे, जब कथित स्टिंग टेप सामने आया था। चुनाव के फौरन बाद ही राज्यपाल ने CBI को इजाजत दे दी थी।

नारदा स्टिंग के बाद CBI जांच शुरू हुई
2016 में बंगाल में असेंबली इलेक्शन से पहले नारदा न्यूज पोर्टल ने जुड़े टेप जारी किए गए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद दावा किया गया कि टेप 2014 में रिकॉर्ड किए गए हैं। टेप के हवाले से तृणमूल के मंत्री, सांसद और विधायकों पर डमी कंपनियों से कैश लेने के आरोप लगाए गए थे। कलकत्ता हाईकोर्ट में ये मामला पहुंचा था। हाईकोर्ट ने 2017 में इसकी CBI जांच के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *