बिडला अस्पताल में जज की पत्नी की मौत के बाद डायमंड रिंग सहित सोने के गहने चोरी

ग्वालियर. अस्पताल में कोविड पेशेंट महिला की मौत के बाद उसके सोने और डायमंड के गहने चोरी हो गए। घटना उपभोक्ता फोरम कोर्ट के जज की पत्नी के साथ हुई है। यह मामला सामने आने के 15 दिन बाद रविवार को गोला का मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है और यह घटना 29 अप्रैल को बिड़ला अस्पताल की है।
सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित टाउनशिप निवासी अरूण सिंह तोमर उपभोक्ता फोरम में जज है। 19 अप्रैल को उनकी पत्नी सरला तोमर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर पत्नी को बिडला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में भर्ती करते समय सरला तोमर के दोनों हाथ में सोने की अंगूठी, एक अंगूठी में डायमंड लगा था इसके अलावा कान में टॉप्स, पैरों में पायल, बिछिया व नाक में लोंग पहने थीं।
जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल की रात 11 बजे सरला देवी की मौत हो गई। परिजन को सूचना दी जिसके बाद जज का बेटा राघवेन्द्र सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। यहां बकाया बिल 3.11 लाख रुपए भी जमा किए। उस समय तक महिला के शव को कोविड बैग में पैक कर मुक्तिधाम के लिए भेज दिया गया था। डॉक्टर ने एक लोंग व पायल परिजन को सौंप दी और शेष सामान उनके कपड़े के बैग में रखा होने की बात कही। इसके बाद कोविड गाइडलाइन से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो से तीन दिन बाद जब परिजन ने उनका बैग खोला तो उसमें गहने नहीं थे साथ ही पेशेंट का ऑक्सीमीटर व एक हजार रुपए नकदी भी गायब थें पुलिस ने मामले में रविवार को जज के बेटे राघवेन्द्र सिंह की शिकायत पर बिडला हॉस्पिटल के अज्ञात वार्ड बॉय खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में गोला का मंदिर थाने के टीआई श्री शर्मा का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरी करने वाले की पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *