डीआरडीओ की कोरोना ड्रग 2-डीजी का पहला बैच सुबह 10.30 लॉन्च होगा

नई दिल्ली. डीआरडीओ की एंटी कोरोना ड्रग 2-डीजी के 10000 पैकेट इमरजेंसी यूज के लिए रिलीज किए गए है और इन्हें सोमवार से मरीजों को दिया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी गई कि सुबह 10.30 बजे वे वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दवा का पहला बैच रिलीज करेंगे। इस दवा को डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंजेस (इनमास) ने डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के साथ मिलकर बनाया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री भी मरीजों को नई दवा देने के मौके पर मौजूद रह सकते हैं।
दिल्ली में कोरोना के 6456 नए केस मिले। इस दौरान 262 मौतें भी हुई है और लगातार तीसरे दिन दिल्ली में 10 हजार से कम नए मामले सामने आए है। एक और अच्छी बात पॉजिटिविटी रेट में गिरावट होना है। यहां पॉजिटिविटी रेट गिरकर 10.40 प्रतिशत हो गई है। यह 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है।
केस कम आने की एक वजह टेस्ट कम होना भी है। रविवार को यहां 62059 टेस्ट ही हुए। इसमें 6430 मामले पॉजिटिव आए। ये 7 अप्रैल के बाद सबसे कम है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने लॉकडाउन को भी केस कम होने के पीछे लॉकडाउन को भी बड़ी वजह बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *