बच्चों के सामने मां से गैंगरेप पति कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती, कट्टा अड़ाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. बिजौली क्षेत्र के सिद्धिपुरम में लॉकडाउन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है कि यहां 2 बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया है। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्टा अड़ा कर जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। घटना बिजौली के सिद्धिपुरम गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे की है। रविवार की सुबह मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
क्या है पूरा मामला
सिद्धीपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अचानक पति की हालत बिगड़ीए तो उसने पति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार.रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे छत के रास्ते 2 बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया। एक बदमाश ने कट्टा निकालकर पास ही सो रहे 4 और 5 साल के दोनों बच्चों के सिर पर कट्टा अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बार.बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छत के रास्ते से भाग गए। महिला ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है।
संदेह इस बात का
पुलिस के अनुसार हो सकता है कि बदमाश दुष्कर्म करने ही घर में घुसे हो। आशंका यह भी है कि वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हों। लेकिन महिला को देखकर नीयत खराब हो गयी हो। एसडीओपी बेहट रवि सोनेर के अनुसार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
महिला ने सुनाई व्यथा
पीडि़त महिला ने पुलिस कोबताया है कि धमकी देने व कट्टा बच्चों पर अड़ाने से बच्चों की भी नींद खुल गयी। आरोपियों ने बच्चों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर साफी बांधे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *