तूफान ‘‘तौकते’’ ने गोवा बिजली व्यवस्था ठप्प, कल तक गुजरात पहुंचने का अनुमान
पणजी. चक्रवाती तूफान ‘‘तौकते’’ के रविवार की सुबह गोवा के समुद्री तट से टकराने के कारण तेज हवायें चली और भारती वर्षा हुई। इससे राज्य में कई जगहों पर बिजली के खम्भे उखड़ गये हैं। जिससे कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात तौकते बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलगया और वह कल 17 की शाम तक गुजरात पहुंच सकता है।
महाराष्ट्र से होने वाली बिजली सप्लाई भी प्रभावित
गोवा के ऊर्जामंत्री नीलेश कैब्राल ने बताया कि बिजली के सैकड़ों खम्भे टूट गये हैं। बिजली की आपूर्ति करने वाली 33 केवी की कई हाईटेंशन तारें पेड़ों पर गिराने की वजह से प्रभावित हुई है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से गोवा में बिजली की आपूर्ति करने वाली 220 केवी की लाइनें भी प्रभावित हुई है। इन कारणों से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति पर असर आया है। कैब्राल ने यह भी कहा है कि ऊर्जा विभाग ने बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिये अपने सभी कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। लेकिन तेज हवाओं के कारण बिजली सेवा बहाल करने के काम में मुश्किल हो रही है।
