मप्र कैडर के आईएएस नितेश कुमार केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, चुनाव आयोग में डिप्टी कमिश्नर बनेंगे
भोपाल. मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस नितेश कुमार व्यास चुनाव आयोग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदस्थ हुए है। प्रदेश में वह नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव पद पर तैनात थे। केंद्रीय सरकार ने शनिवार की देर शाम आदेश जारी कर दिया है।
नितेश कुमार व्यास 1996 बैच के आईएएस अधिकारी है। व्यास ने नवंबर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। साल 2020 नवंबर माह में उनका केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर चयन हो गया था लेकिन पदस्थापना नहीं हो पाई थी। आपको बता दें कि व्यास के पास कोरोना नियंत्रण के लिए सागर और दमोह जिले का प्रभार है।
आपको बता दें कि इससे पहले 6 आईएएस अधिकारी केंद्र में डेपुटेशन पर जा चुके है। इनमें 1992 बैच के पंकज अग्रवाल व केसी गुप्ता, 1994 बैच के विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के 1992 बैच के वीएल कांताराव और नीलम शमी राव शामिल हैं।
