दिल्ली में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते कहर के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में 24 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा और इससे जुड़ी पाबंदियां भी लागू रहेंगी। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा कि एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। कल के बजाय अगले हफ्ते के सोमवार की सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन जारी रहेगा।
सीएम अरविंद ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस कम हो रहे है। लोग तेजी से रिकवर हो रहे है। इन अच्छे परिणामों को देखते हुए लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया है जिससे हालात में और सुधार हो सके। वहीं सीएम अरविंद ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना ने कहर ढाया हुआ है और लोग बहुत दुखी है। ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है। मेरी आप के हर कार्यकर्ता से अपील है कि वे जहां भी है अपने आसपास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *