जम्मू कश्मीर के कनाचक में पीले रंग की रोशनी दिखाई देने मचा हड़कम्प, बीएसएफ ने चलाया तलाशी अभियान
नई दिल्ली. कोरोना काल में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बात नहीं आ रहा है। इस दौरान सेना और सुरक्षा बल किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार है। जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से शनिवार को ड्रोन के माध्यम हथियार गिराये जाने का मामला सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के कनाचक क्षेत्र में रविवार को एक संदिग्ध पीले रंग की रोशनी दिखाई देने का मामला सामने आया है।
बीएसएफ ने तलाशी अभियान
खबरों के अनुसार एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को खबर दी थी कि कनाचक इलाके में एक अजीब सी पीली रोशनी दिखाई दी है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की है। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों की यह जानकारी साझाा की गयी ।बीएसएफ ने यहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कनाचक इलाके में एक ड्रोन दिखाई दिया था।
