पिछले गेट से सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना की समीक्षा बैठक लेने के लिये पहुंचे, बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल, कलेक्टोरेट बना पुलिस छावनी
ग्वालियर. सीएम के आने पहले से पुलिस काफी अपने आपको काफी तनाव में महसूस कर रही थी इसलिये पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी क्योंकि दतिया में पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ की गयी अभद्रता को लेकर शुभम आर्य और अनूप चौहान ने सीएम से मुलाकात करने की कोशिश और एक ज्ञापन सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंपना चाहते थे लेकिन ग्वालियर पुलिस द्वारा लगभग 20 पत्रकारों को गिरफ्तार कर लाइन भेज दिया गया।
स्ीएम सीएम शिवराजसिंह चौहान दोपहर 12.30 बजे विशेष विमान ग्वालियर के विमानतल पर पहुंचे और यहां से सीधे कार में बैठकर कलेक्टोरेट के लिये निकले, उनके साथ में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिय और चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग भी आये, जबकि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर पहले ही कलेक्टोरेट पहुंच गये थे।

सीएम कलेक्टोरेट मुख्यद्वार न पहुंचते हुए पीछे के दरवाजे से कलेक्टोरेट पहुंचे। सीएम ने मीडिया दूरी शायद इसलिये बनाई कि ऑक्सीजन की कमी से मौत, रेमडेसिविर की कालाबाजारी, भाजपा नेताओं के एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप के सवालों वह बचना चाहते हैं। यही वजह है कि सीएम ने आने से पहले ही ट्वीट किया था कि अधिकारी और नेता उन्हें लेने के लिये एयरपोर्ट न पहुंचे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह के आने से लेकर जाने तक किसी भी उनकी मुलाकात और बातचीत का प्रोग्राम नहीं है। अभी बैठक जारी है।
कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक
रविवार की दोपहर सीएम शिवराजसिंह चौहान को ग्वालियर में समीक्षा बैठक को लेकर कोरोना के हालात और नियंत्रण के साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा करनी है। इसके लिये दोपहर 11.30 बजे अपने विशेष विमान से भोपाल से ग्वालियर के लिये निकले। दोपहर 12.30 बजे वह ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर जैसा कि उन्होंने अधिकारियों को ट्वीट कर आने के लिये मना किया था इसलिये कोई बड़ा अधिकारी या जनप्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा था। सिलेक्टेट अधिकारी और कारकेट वहां मौजूद था। सीएम शिवराजसिंह अपने वाहन में सवार होकर कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां बैठक शुरू हो चुकी है। अन्दर संभाग स्तर पर सभी जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कलेक्टर व प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिले और शहर की जानकारी देंगे।
बैठक में संभागायुक्त आशीष सक्सैना, आईजी ग्वालियर चम्बल संभाग अविनाश शर्मा और मनोज शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, प्रभारी एसपी हितिका वॉसल, एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, सुमन गुर्जर, एडीएम रिकैश वैश्य, आशीष तिवारी, सीईओ जिला पंचायत किशोर कन्याल, निगमायुक्त शिवम वर्मा, सीईओ स्मार्ट सिटी जयति सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

कलेक्टोरेट के मुख्यद्वार बना पुलिस छावनी
कलेक्टोरेट के मुख्यद्वार पर नेता और मीडिया के प्रवेश को रोकने के लिये भारी पुलिस बल मौके मौजूद रहा है। कलेक्टोरेट के अन्दर किसे प्रवेश देना इसके लिये एसडीएम अनिल बनवारिया अपने पटवारियों के साथ मौजूद थे एसडीएम के पास एक लिस्ट थी जिन्हें अन्दर प्रवेश देना है उनकी हां पर पुलिस लोगों को अन्दर जाने दे रही थी।
