शरद श्रीवास्तव का निधन
ग्वालियर. गांधीनगर निवासी और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदृभाषी एवं मिलनसार शरद श्रीवास्तव का निधन हो गया हैं। हमेशा बुरे वक्त सब के बीच रहने वाले थे। वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे और शनिवार की देर रात को वह जंग हार गये। इलाज के दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परिवारजन के पार्थिव शरीर को ग्वालियर लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी संभावना है कि शरद श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर सुबह ग्वालियर पहुंच सकता है।
अभी मुंबई में उनके साथ सुपुत्र कुश एवं भतीजे मौजूद हैं। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गये है। जिस जिस को इस घटना का पता लगते ही गहरा दुःख पहुंचा हैं।
