इजरायल ने गाजा की बिल्डिंग पर दागी मिसाइल, अलजजीरा सहित कई मीडिया हाउस के ऑफिस हुए खाक

येरूशलम. इजराइल और फिलीस्तीन के बीच तनाव तेज होता जा रहा है। फिलीस्तीन उग्रवादी संगठन हमास के ताबड़तोड़ रॉकेट हमलोंके जवाब में इजराइल भी उसके ठिकानों पर जमकर बम बरसा रहा हैं।
धराशायी बिल्डिंग में कई मीडिया हाउस के ऑफिस थे
ठजरायल ने शनिवार को गाजा शहर की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग पर एयर स्ट्राइक कर कुछ ही पलों में उसे धूल में मिला दिया। जिस बिल्डिंग पर इजरायल ने हमा किया। उसमें एसोसियेटेड प्रेस (एपी) कतर की न्यूज एजेंसी (अलजजीरा) समेत कई और अन्य मीडिया के ऑफिस भी थे। यह बड़ी बात रही कि इजरायल ने हमले से एक घंटे पहले ही उस इमारत पर बम गिराने की चेतावनी देते हुए लोगों से वहां से निकल जाने की चेतावनी दी थी।

इजरायल (Israel) की इस चेतावनी के बाद सभी मीडियाकर्मी आनन-फानन में अपने जरूरी उपकरण लेकर तुरंत बिल्डिंग से निकल गए। इसके ठीक 1 घंटे बाद इजरायल के लड़ाकू जहाजों ने ताबड़तोड़ मिसाइल दागकर (Attack) उस बिल्डिंग को जमीन में मिला दिया। हमले में फिलहाल किसी की जनहानि की सूचना नहीं है।

हमले पर इजरायल ने जारी किया स्पष्टीकरण

हमले के बाद इजरायल (Israel) ने इस कार्रवाई पर स्पष्टीकरण जारी किया।  इजरायल ने कहा कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि हमास के आतंकवादी उस बिल्डिंग का इस्तेमाल हमलों से बचने के लिए कर रहे हैं। इसलिए उसे गिराने का फैसला लिया गया।  हमले में आम लोग न मारे जाएं, इसलिए अटैक से पहले लोगों को चेतावनी देकर वहां से हट जाने के लिए कह दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *