दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार-मेरा इंतजार तो 27 थानों की पुलिस कर रही

दतिया. भिण्ड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले डेढ़ माह से पुलिस को परेशान कर रहा था। जब भी पुलिस उसे पकड़ने के लिये जाती तो वह भाग जाता था। यहीं नहीं, स्वयं को पकड़ने के लिये वह पुलिस को चुनौती देता था। बदमाश यह भी कहता, मैं डॉन हूं, मेरा इंताजार 27 थानों की पुलिस कर रही है। मुझे पकड़ना मुमकिन नहीं, नामुमकिन हैं।
क्या है पूरा मामला
गोहद क्षेत्र बिरखड़ी के रहने वाला रवि गुर्जर पुत्र शिव सिंह गुर्जर की चतुर्वेदी नगर में रहने वाली युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। आरोपी दूसरी युवती से शादी करने लगा। इसके बाद युवती व परिवार के लोगों ने दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद आरोपी ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ माह पहले युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दीए तो आरोपी भाग गया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में कॉल करके चुनौती देने लगा। आरोपी रवि इतना शातिर हैए पुलिस को चकमा देने के लिए कभी वॉट्सऐप नंबर से बात नहीं करता था। वह किसी भी राहगीर का फोन मांगकर उसका नंबर ले लेता था। इसके बाद उस नंबर का वॉट्सऐप चालू कर लेता था। जब पुलिस मोबाइल नंबर ट्रैस करतीए तो आरोपी कहीं से बोलता और मोबाइल धारक दूसरी जगह होता था। मोबाइल धारक को भनक भी नहीं होती कि उसका नंबर कोई बदमाश यूज कर रहा है।
फिर ऐसे पकड़ाया
आरोपी पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। पुलिस के मुताबिक रवि सिंध नदी की बीहड़ में रह रहा था। वह रेत माफियाओं के संपर्क में भी था। पुलिस को उसकी लोकेशन अमायन थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को लॉक कर दिए। अब आरोपी के पास आय का एक ही साधन बचा थाए उसकी बोलेरो कार। उसके ये कार रेत माफियाओं को किराए पर दे दी थी। पुलिस ने उसकी बोलेरो को ड्राइवर समेत पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने रवि को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *