दिनदहाड़े कर्फ्यू के बीच हुई लूट में 1.10लाख ले गये बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद बदमाश
ग्वालियर. भितरवार से कलेक्शन कर लौट रहे मां गौरी पाटर््स फर्म के मुनीम पर मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाश चाकू अड़ाकर नगदी से भरा बैग छीन कर ले गये। घटना शनिवार की दोपहर डबरा -भितरवार रोड पर लोहागढ़ की पुलिया की है। मोटरसाईकिल सवार ने पहले मुनीम की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका फिर घटना को अंजाम दिया। बैग में 1 लाख 10 हजार रूपये रखे हुए थे। घटना के बाद बदमाश डबरा की तरफ भाग गये। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिये है।
क्या है पूरा मामला
डबरा निवासी निवासी भवी सीतलानी व्यवसायी है डबरा में ही मां गौरी पार्ट्स नाम से फर्म है। उनकी फर्म पर राजेन्द्र पांडेय निवासी डबरा बतौर मुनीम पदस्थ हैं। भितरवार साइड की तरफ की वसूली का जिम्मा राजेन्द्र पर ही है। शनिवार की दोपहर वह भितरवार से 1 लाख 10 हजार रुपए का कलेक्शन कर अपने दोपहिया वाहन से वापस लौट रहे थे। अभी वह डबरा.भितरवार रोड पर लोहगढ़ की पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अभी मुनीम कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाइक सवार एक युवक उतरा और गले पर चाकू अड़ा दिया। बदमाश ने उनके कंधे पर टंगा काले रंग का बैग छीना और धक्का देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना के बाद मुनीम ने उनका पीछा करने का प्रयास भी कियाए लेकिन वह हाथ नहीं आए। तत्काल मामले की सूचना पुलिस और अपने फर्म के मालिक को दी। तत्काल डबरा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस हाईअलर्ट पर लॉकडाउन के बीच हुई लूट
रविवार को सीएम ग्वालियर आने वाले हैं। पूरे जिले में पुलिस हाईअलर्ट मोड पर है और साथ ही कोरोना कर्फ्यू भी लागू है। ऐसे में सीएम विजिट से एक दिन पहले मोटरसाईकिल बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।
