चुनाव के बाद ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी- राज्यपाल

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के केंडा मारी जलपाई गांव का दौरा किया। इस बीच उन्होंने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित हुए लोगों से बातचीत की और साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की कि वह इस मुद्दे पर ध्यान दें।
कभी नहीं देखी ऐसी हिंसा
राज्यपाल ने नंदीग्राम में कहा है कि कोविड-19 के कारण राज्य बहुत ही गंभीर संकट से गुजर रहा है वहीं चुनाव के बाद यहां जमकर हिंसा हुई। मैंने चुनाव के बाद ऐाी प्रतिशोधात्मक हिंसा के बारे में कभी नहीं सुना। मैं सीएम से अपील करूंगा कि यह उचित समय है और वह इस विषय पर ध्यान दें। राज्य के लाखों लोग हिंसा से पीडि़त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *