हे भोलेनाथ, अब तूही है अंतिम आस, डॉक्टर बोले तुम्हारे पिता को भगवान ही बचा सकते है तो बेटा लगा रहा अचलेश्वर महादेव की दंडवत परिक्रमा
हे भोलेनाथ, अब तूही है अंतिम आस, डॉक्टर बोले तुम्हारे पिता को भगवान ही बचा सकते है तो बेटा लगा रहा अचलेश्वर महादेव की दंडवत परिक्रमा
ग्वालियर. भिण्ड शहर का एक व्यापारी इन दिनों ग्वालियर के एक अस्पताल में कोविड से संघर्ष कर रहा है। व्यापारी को वायरस के संक्रमण ने बुरी तरह से जकड़ रखा है। पीडि़त की हालत में सुधार होता न देखकर डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े करना शुरू कर दिये हैं। मरीज के बेटे से डॉक्टर ने कहा कि अब तुम्हारे पिता को कोरोना से भगवान ही बचा सकते हैं। यह बात सुनकर व्यापारी के बेटे में भगवान महादेव के प्रति आस्था जाग गयी और वह एक रिश्तेदार के साथ मिलकर ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव की दण्डवत परिक्रमा लगाने लगा हैं।
क्या है पूरा मामला
चतुर्वेदी नगर निवासी रामकुमार ;51द्ध पुत्र दशरथ शर्मा मूलतरू लहार के पास अचलपुरा गांव के रहने वाले है। रामकुमारए पेशे से हार्डवेयर व्यापारी है। करीब 15 दिन पहले वो सर्दीए जुखामए खांसी से पीड़ित हुए। जब कोविड जांच कराई तो वो पॉजिटिव आएए उनका बेटे शिवम ने पिता को उपचार के लिए ग्वालियर लेकर पहुंचा। यहां जनक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का पलंग खाली मिला तो तत्काल भर्ती करा दिया। इसके बाद पिता के उपचार पर शिवम दिन.रात मेहनत कर रहा है। अब तक पिता के स्वास्थ्य को लेकर लाखों रुपए खर्च कर चुका है। इतना हीं नहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत होने के बाद महंगे दामों में खरीद कर लगवाए। डॉक्टरों ने जितनी फीस मांगी उतनी देता रहा। हर संभव प्रयास किया इसके बाद भी पिता की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
डाक्टरों ने हाथ खड़े किये
3 दिन पूर्व पहले डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये। हॉस्पिटल के डॉक्टर वेंटीलेटर से ऑक्सीजन दे रहे हैं। डॉक्टर ने जबाव देते हुए कह दिया कि अब मेरे हाथ में कुछ नहीं हैं। शरीर में संक्रमण बहुत फैल चुका है। फेफड़े काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। पिता की यह हालत सुनकर बेटे शिवम ने पूछा कि अब मैं क्या करूं, तभी डॉक्टर ने कहा कि भगवान ही बचा सकते हैं। यह सुनकर बेटा शिवम व उनका एक रिश्तेदार ने जनक अस्पताल से अचलेश्वर महादेव मंदिर तक लगभग 3 किमी दण्डवत परिक्रमा शुरू की। वह पिछले 3 दिन से हर रोज परिक्रमा कर रहे हैं। अब शिवम, अचलेश्वर महादेव की शरण में शिवम का कहना है कि भगवान अचलेश्वर महादेव ही मेरे पिता की रक्षा कर सकते हैं यह अचलनाथ, मेरी अंतिम आस हैं।
