DRDO की 2-DG दवा कोरोना में गेम चेंजर साबित हो सकती है, अगले हफ्ते आयेंगे 2 हजार डोज

नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है कि भारत अब पहले के मुकाबले अधिक मजबूती से इससे निपट सकेगा। कोविड़-19 मरीजों के उपचार के लिये रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा की गयी नई दवा 2-डीजी जल्द ही लांच होने जा रही है। ट्रायल्स में इस दवा ने कोविड़ के खिलाफ प्रभावी असर दिखाया है। लिहाजा यह कोविड़ मरीजों के इलाज में गेम चेन्जर साबित हो सकती हैं।
ऑक्सीजन पर निर्भरता में लाती है कमी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये 2 डीजी दवा के 10 हजार डोज का पहला बैच अगले सप्ताह की शुरूआत में आ जायेगा और यह डोज मरीजों को दिये जायेंगे। यह दवा न केवल मरीजों को जल्दी रिकवर होने में मदद करती है। बल्कि उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता भी कम करती है। परीक्षणों में पाया गया है कि इस दवा के उपयोग से मरीजों की ऑक्सीजन 3 दिन पूर्व हट गयी।
डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि ड्रग मैन्युफैक्चरर इस दवा के उत्पादन में तेजी लाने के लिये भी काम कर रहे हैं। इस दवा को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की एक टीम ने विकसित किया है। जिसमें डॉ. अनंत नारायण भट्ट भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *