ग्वालियर में नए 376 संक्रमित मिले और 20 की मौत

ग्वालियर. ग्वालियर में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है, हर दिन के साथ संक्रमण की दर घटती जा रही है और रिकवरी रेट बढ़ती जा रही है पर शहर के विपरीत गांव-देहात में हालात खराब होते जा रहे है। गांव में हो रहीं शादियां सुपर स्प्रेडर साबित हो रही है। यही कारण है कि ग्वालियर में शुक्रवार को 376 नए संक्रमित मिले है। जबकि 20 संक्रमित की मौत हुई है। ग्वालियर के आधा दर्जन गांव हॉट स्पॉट बने हुए है। यहां रास्ते सील कर दिए गए है। यही कारण है कि कलेक्टर ने सभी पंचायत भवनों को आईसोलेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए है।
प्रदेश में अब धीरे-धीरे ही सही कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार आने लगा है। कई ऐसे शहर हैं जहां रिकवरी रेट ऑर पॉजिटिविटी रेट में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि कुछ जगह अब बाजारों में कुछ राहत देने की बात भी होने लगी है इसके चलते ग्वालियर में भी कोरोना संक्रमण में तेजी से सुधार हुआ है। 10 दिन पहले तक नए संक्रमित का आंकड़ा हर दिन 1100 से 1200 के पार जा रहा था। अब यही नए संक्रमित का आंकड़ा 400 संक्रमित के आसपास आने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *