विप्रा महिला मंच द्वारा भगवान श्री परशुराम जयन्ती पर ऑनलाइन कार्यक्रम
शस्त्र और शास्त्र दोनों को ज्योतित समन्वय प्रदान करनेवाले चिरंजीवी परशुराम जी की जन्मजयंती मनाई
ग्वालियर. विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा सभी विप्रा बहनों ने एक ऑनलाइन बेबिनार के द्वारा उनका स्मरण किया गया।इसके साथ दीप्ति शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और कार्यक्रम की सुरुआत डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण करके की गई और डॉ राजरानी शर्मा द्वारा विप्रकुल गौरव के विषय मे संछिप्त वक्तव्य दियाए डॉ मंदाकिनी शर्मा ने परशुराम जयंती पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
मंजू शर्मा ने भजन की प्रस्तुति दी, आशा पुरोहित द्वारा राम स्तुति का वाचन किया गया सीमा दुबे द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गयीए सुलोचना शर्मा ने सभी विप्रा संगनियों का आभार व्यक्त किया। ज्योति शर्मा के द्वारा कार्यक्रम समापन मंत्र का उच्चारण किया गया और इसी के साथ कार्यक्रम समाप्ति हुई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित विप्रा संगनियाँ रश्मि त्रिपाठी, पल्लवी शर्मा, सोनम शर्मा, अंकिता शर्मा, ममता उपमन्यु, नीतू उपमन्यु, संतोष उपमन्यु, पवन उपमन्यु, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
