नौतपा में भी वर्षा का अनुमान

ग्वालियर. एक वीक से शहर में बादलों का डेरा डाल रखा है। शुक्रवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह से तेज धूप निकली तो दोपहर 1 बजे केबाद बादल छाये और 2 बजे बूंदाबांदी हुई। शाम 7 बजे के बाद 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली और इसके बाद रात 9 बजे के बाद बारिश होती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बना निम्न दाब क्षेत्र रविवार तक चक्रवाती तूफान ताऊ ते में बदल जायेगा। इसका अंचल में असर 17 से 19 मई तक रहेगा। जिससे फिर आंधी और बारिश का दौर आयेगा। 22 मई तक बादल रहेंगे। चक्रवाती तूफान की कारण से वातावरण में नमी रहेगी। 25 से शुरू होने जा रहे नौतपा में भी बारिश हो सकती है।
धूप निकलते पारा 2.7 डिग्री चढ़ा पारा
मई के दूसरे सप्ताह तक पिछले साल की तरह इस वर्ष भी मई में गर्मी से राहत रही। शुक्रवार को तेज धूप निकलते ही अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री बढ़त के साथ 39.5 डिग्री दर्ज किया है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री गिरावत के साथ 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वर्षा हो सकती है
अरब सागर में निम्नदाब क्षेत्र बन चुका है। यह अगले 48 घंटे यानी 16 मई तक चक्रवाती तूफान ताऊ ते में तब्दील हो जाएगा। इस तूफान का ग्वालियर चंबल संभाग में असर से 17 से 19 तक रहेगा। तूफान की वजह से वातावरण में नमी बरकरार रहेगी। यदि सिस्टम का सपोर्ट मिला तो नौतपा के शुरूआत में बारिश की उम्मीद है।
वेदप्रकाश सिंहए मौसम वैज्ञानिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *