इसी माह राज्यों को वैक्सीन के 1 करोड़ 92 लाख फ्री डोज होंगे सप्लाय- केंद्र सरकार

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे काबू में आ रहा है, इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि वह 16 से 31 मई की अवधि में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन के 1 करोड़ 92 लाख डोज पूरी तरह फ्री प्रदान करेगी। प्रदेशों के बीच कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यह ऐलान किया। इस बीच अच्छी सूचना यह है कि देश में कोरोना के केस में कुछ कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना के 343144 नए केस सामने आए है जो पिछले दिनों के मामलों से कम है।
कमजोर पड़ रहा कोरोना
कोरोना के खिलाफ हर भारतीय की लड़ाई का असर साफ दिखने लगा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश में नए केस कम हुए है साथ ही दावा किया जा रहा है कि देश के 6 राज्यों, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में कोरोना संक्रमण अपना पीक हासिल कर चुका है। अब यहां केस कम होना शुरू हो जाएंगे और कोरोना महामारी से दुनिया में सबसे बदतर हालात का सामना कर रहे भारत के लिए यह बहुत अच्छी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *