मुरार एसडीएम गांव में कर रही ताबड़तोड़ कार्यवाही, गांवों में सुपर स्प्रेडर शादियां, 24 घंटे में 3 गांव में 90 पॉजिटिव पाये

ग्वालियर. शहर में शादियों पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। लेकिन गांव-देहात में शादियां सुपर स्प्रेडर साबित हो रही है पिछले 24 घंटे में 3 गांव में 90 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से आधा सैकड़ा संक्रमित पिछले 10 से 12 दिन में शादियों में शामिल हुए है। मुरार के स्यावरी पंचायत स्थित भेलाखुर्द गांव में तो कुछ ही घंटों में 28 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। घर के अधिकतर लोग 30 अप्रैल को शादी में शामिल हुए थे। उसके बाद ही सर्दी, खांसी और बुखार ने परिवार को लोगों को घेर लिया था। जिला प्रशासन की ओर एसडीएम पुष्पा पुषाम और पुलिस अध्किारियों ने इन गांव को सील कर दिया है। 24 घंटे में मिले सक्रमितों को उनके ही घर में आइसोलेशन में रखा गया है। गांव में किसी के भी आने जाने पर रोक लगा दी है। देहात-गांव में शादियां रोकना और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में प्रशासन अभी तक नाकाम रहे हैं। मुरार एसडीएम पुष्पा पुषाम अपनी टीम जिसमें पटवारी दीवानसिंह राजपूत, ज्ञानसिंह राजपूत, राजेश राठौड़, सीडीपीओ और सुपरवाइजर नीलम राजपूत आदि लोग मौके पर कार्यवाही को अंजाम देने मंे जुटे हुए है।
बच्चे मिले संक्रमित मौके पर पहुंची एसडीएम
मुरार ब्लॉक के स्यावरी पंचायत के भेलाखुर्द गांव में कुछ घंटों में 28 संक्रमित निकले हैं। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, हैरत की बात यह है कि इनमें से 7 बच्चे जिनकी उम्र 2 से 15 वर्ष के बीच के हैं। यहां कोरोना ब्लास्ट कैसे हुआइसके बारे में भी बात कर लेते हैं। यहां सोनेराम कुशवाह की हालत बिगड़ी थी। टेस्ट कराने पर वह कोरोना संक्रमित निकले और गंभीर हालत में होने पर बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया और इसके बाद मुरार के एसडीएम पुष्पा पुषाम भेला खुद्र पहुंची।
यहां परिवार व आसपास के लोगों के रैपिट एंटीजन टेस्ट कराये, जिसमें बच्चे, महिलाओं समेत 28 संक्रमित मिले हैं। यहां पता लगा है कि 30 अप्रैल को गांव में मोहनसिंह की शादी में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे। तभी से खांसी, जुकाम और बुखार था। गांव की सीमायें सील कर दी गयी है।

ईटमा, रिछेरा में भी हालत खराब

भितरवार सर्कल के ईटमा गांव में तो पहले ही हालात खराब थे। यहां हर घर में खर्दी, खांसी और बुखार के मरीज हैं, लेकिन टेस्ट नहीं करा रहे हैं। सात दिन पहले पहले यहां 2 दिन की सैंपलिंग में एक सैकड़ा संक्रमित मिले थे, जबकि रिछेरा गांव अभी नया हॉट स्पॉट बना है। यहां भी बीते 24 घंटे में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले थे। इनमें महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं। यहां भी संक्रमितों के बारे में पता लगा है कि यह 3 मई को गांव की एक शादी में शामिल हुए थे। यहां भी गांव की सीमाओं पर प्रशासन ने पांबदियां लगा दी हैं।

अमरोल में भी 24 घंटे में 27 संक्रमित मिले

भितरवार सर्कल के ईटमा गांव में कोरोना ब्लास्ट के बाद अब अमरोल गांव हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां भी बीते 24 घंटे में रैपिट एंटीजन टेस्ट के बाद 27 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें एक परिवार के 7 और दूसरे परिवार के 11 सदस्य हैं। पूरे गांव में ऐसा कोई घर नहीं है जहां सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज नहीं हो। पर यहां के लोग झोलाछाप डॉक्टरों से बुखार, खांसी की दवा लेकर बैठे थे। यह टेस्ट कराने नहीं जा रहे थे। प्रशासन की टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर टेस्ट किए तो एक के बाद एक संक्रमित मिलना शुरू हुए। यहां भी बीते 10 दिन में तीन शादियां हुई हैं जिसमें गांव के लोग खूब नाचे गाए थे। गांव की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *