दवाओं की कालाबाजारी पर नकेल कसने में नाकाम रहे असफरों की शिकायत सीएम तक पहुंची, सीएम से मुलाकात न हो इसके लिए जुगत बैठा रहे

ग्वालियर. शहर में दवाओं और खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी पर नकेल कसने में नाकाम रहे अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। इसके चलते इन अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना के दूसरे भयावह स्ट्रेन में जिस तरह दवाओं और खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी हुई उस पर जिम्मेदार अफसर लगाम लगाने में नाकाम रहे है। अब यह शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी जा चुकी है इसकी भनक लगते ही यह लापरवाह अफसर मुख्यमंत्री से मुलाकात न हो इसके लिए जुगत बैठा रहे है।
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान सीएम शिवराज सिंह कल ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। यहां कल उनके दोपहर 1 बजे आने की खबर है। इसके बाद वे कलेक्टर ऑफिस में अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। यह चिकित्सा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। वहीं ब्लैक फंगस के एक संदिग्ध मरीज के मिलने पर इस पर भी चर्चा करें। कल रात को आईजी अविनाश शर्मा ने पुलिस अमले की बैठक ली। इस दौरान सीएम के रूट और प्रॉपर लॉकडाउन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *