हवलदार के बेटे ने लायसेंसी बन्दूक से की आत्महत्या

ग्वालियर. भिण्ड के लहार के गांव में बिजासन रोड पर एक युवक ने स्वयं लायसेंसी बन्दूक से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। यह घटना शुक्रवार की सुबह 4 बजे की है। जिस समय युवक ने गोली मारी तब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गोली चलने की आवाज से परिवार वालों की नींद टूट गयी। उन्होंने युवक के कमरे में जाकर देखा तो क्षत विक्षत शव पड़ा था घटना के लगभग 3 घंटे बाद लहार थाना पुलिस को खबर दी गयी।
क्या है पूरा मामला
लहार थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया के मुताबिक बिजासन रोड निवासी राजू ;37द्ध पुत्र वीरेंद्र सिंह राजावतए गुरुवार की रात में छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। उसके बच्चे और परिवार के सदस्य भी दूसरे कमरों में सोए हुए थे। सुबह करीब 4 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यह आवाज सुनकर राजू की पत्नी व छोटा भाई रामू जाग गया। वह गोली की आवाज सुनने के बाद दौड़कर राजू के कमरे में पहुंचे। यहां राजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। यह सब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि मृतक ने जबड़े के नीचे बंदूक को रखकर गोली चलाईए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शराब पीने का आदी था
पुलिस राजू के मौत के कारणों की जांच में जुट गयी है मृतक के मोबाइल नम्बर दोस्तों से होने वाली बातचीत के आधार पर भी पड़ताल करने की बात कह रही है। लहार थाना पुलिस का कहना है कि वह शराब की लत का आदी था। प्रतिदिन शराब का नशा करता था। पुलिस युवक की मौत के हर वजह पर जांच करेगी।
मृतक का पिता मछंड पुलिस चौकी पर पदस्थ
राजू के पिता वीरेन्द्रसिंह मछंड चौकी पर हेड कांस्टेबल हैं इस बात की सूचना परिवार वालों ने तत्काल वीरेन्द्र को दी। इसके बाद वह मछंड से लहार आये। पिता के घर आने के बाद लहार थाना पुलिस को खबर दी गयी है। लहार थाना पुलिस ने बंदूक को जब्त कर ली और इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *