कार और 2 लाख रूपये के लिये पति ने पत्नी को घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया
ग्वालियर. एक कोचिंग संचालक ने लॉकडाउन में कोचिंग बन्द हो जाने केबाद पत्नी को कार, 2 लाख रूपये की मांग के साथ धक्का देकर कोचिंग संचालक ने पत्नी को सिर्फ उसके कुछ कपड़े बैग में रखकर घर से बाहर निकाल दिया।घटना कानपुर से लेकरग्वालियर के जीवाजी नगर के बीच की है। महिला के परिवार ने रिश्ते को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका पति कार के बिना घर में भी नहीं घुसने दे रहा था। अब पीडि़त महिला ने महिला थाने में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति व ससुरालीजन पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
शहर के जीवाजीनगर निवासी दीपिका की शादी 2 साल पहले उत्तरप्रदेश के कानपुर निवासी विकास कुमार दुबे से हुई थी। विकास कानपुर में कोचिंग का संचालन करते हैं। शादी में दीपिका के पिता ने अपने हैसियत के हिसाब से सब कुछ दिया थाए लेकिन ससुराल पक्ष का मन नहीं भरा। शादी के बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में विकास की कोचिंग पूरी तरह बंद हो गई। वह घाटे में आ गया। इस घाटे का पूरा करने के लिए वह दीपिका से अपने मायके से 2 लाख रुपए और कार की डिमांड पूरी करवाने के लिए दबाव बनाने लगा। दीपिका ने समझाया कि लॉकडाउन की वजह से उसके पिता की भी हालत ठीक नहीं है। पर विकास को पत्नी से ज्यादा अपनी नई कार की परवाह थी। उसे हर हालत में कार चाहिए थी। कुछ समय पहले उसने पत्नी को घर से निकाल दिया।
कई बार घर छोड़ने गये लेकिन धक्का देकर घर से निकाल दिया
पीडि़त महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को घर से निकालने के बाद पहले उन्होंने आपास में बैठकर बातचीत से ही मामला सुलझाने का प्रयास किया और वह कई बार बेटी को लेकर उसके मायके में छोड़ने गये। लेकिन हर बार 2 लाख रूपये और कार लेकर आने के लिये कहा गया है। कई बार तो धक्का देकर दरवाजे से भगा दिया गया है।
काउंसलिंग के बाद भी नहीं माना
घर से निकाले जाने के बाद भी दीपिका मायके आई। यहां महिला थाने में शिकायत की और शिकायत पर पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कराई, लेकिन बात नहीं बनी। पति कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। बात न बनने पर महिला थाना पुलिस ने विकास, उसकी मां रेखा और पिता प्रमोद दुबे के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
