मुख्यमंत्री शनिवार को ग्वालियर आएंगे, कर्फ्यू का पालन सख्ती से हो-आईजी

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को ग्वालियर आएंगे। सीएम प्रवास के दौरान पूरे प्रदेश की कोरोना संक्रमण रोकथाम की समीक्षा बैठक लेना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन व पुलिस ने सीएम के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। आईजी अविनाश शर्मा ने प्रभारी एसपी हितिका वासल की मौजूदगी में गुरूवार को जिले के अधिकारियों की बैठक ली।
आईजी ने निर्देशित किया कि शुक्रवार व शनिवार को कोरोना कर्फ्यू का पालन सख्ती से कराएं। कोई दो पहिया व 4 व्हीलर बिना जायज के कारण के सड़क पर दौड़ता नजर नहीं आना चाहिए। आईजी ने कहा कि निःसंदेह कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने में पुलिस काफी मेहनत कर रही है। इसी का नतीजा है कि कोरोना संक्रमण दर घटी है लेकिन अब भी सड़कों पर वाहन दौड़ते नजर आ रहे है और इन्हें रोकने के लिए अभी और सख्ती की आवश्यकता है।
आईजी ने कहा कि दुःखद है कि कोरोना संक्रमण हमारे 2े प्रधान आरक्षकों की मौत हुई है। पुलिस के जवान आरक्षकों की मौत हुई है। पुलिस के जवान व अधिकारी भी संक्रमित है इसलिए कर्तव्य का पालन कराते समय स्वयं को भी संक्रमण से बचाने के लिए पूरी एहतियात बरतें। आरआई को निर्देशित किया कि जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव उपाएं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *