यूपी पुलिस ग्वालियर में पिटी, पुलिस पर पथराव, पुलिस के 2 जवानों को बंधक बनाया और इनामी बदमाश को छुडा ले गये साथी

ग्वालियर. यूपी की मैनपुरी पुलिस को मप्र के ग्वालियर में बिना सूचना दिये दविश देना महंगा पड़ गया। पत्नी की हत्या के बाद पुलिस कस्टडी से फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ भी लिया था पर साथ नहीं ले जा पाये। बदमाश के साथियों ने यूपी पुलिस को घेरकर बंधक बना लिये। स्कॉर्पियों पर पथराव किया और बदमाश को छुड़ा ले गये। असल में यह इनामी बदमाश एक लाख रूपये के इनामी गैंगस्टर गुड्डू चौहान का साथी हैं। गुड्डू के भी ग्वालियर में छिपे होने की खबर थी। ऐसा पता लगा है कि बदमाश के साथियों ने 2 पुलिस जवानों को लगभग 40 मिनट तक बंधक बनाकर रखा था। बदमाश को पुलिस जवान पकड़कर ले जा रहे हैं ऐसा एक वीडियों भी बदमाश के साथियों ने वायरल किया है।
क्या है पूरा मामला
गुरुवार को न्च् मैनपुरी के कोतवाली थाना पुलिस एक लाख रुपए के इनामी गैंगस्टर गुड्डू चौहान और उसके साथी 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश सौरभ भदौरिया उर्फ गोविंद उर्फ प्रदीप की तलाश में ग्वालियर आई थी। पुलिस की टीम इंस्पेक्टर ओमजीत वाजपेयीए सब इंस्पेक्टर अमित सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर पहुंची थी। वैसे तो न्च् पुलिस को डच् पुलिस को सूचना देनी चाहिए थीए लेकिन यहां न्च् पुलिस ने गलती कर दी। वह सीधे ही उपनगर ग्वालियर के रानीपुरा में सोनू राठौर के घर जा पहुंची। पुलिस को सूचना थी कि सौरभ को सोनू ने ही यहां शरण दी थी। सोनू के यहां पहुंचकर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर वहीं बैठे रहे। सिविल ड्रेस में 2 जवानों को सौरभ उर्फ गोविंद भदौरिया के ठिकाने पर भेजा। दोनों जवानों ने इसमें सफलता भी पाई। घर पर सो रहे बदमाश सौरभ को पकड़ लिया। उसे पकड़कर वह कुछ दूरी पर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो तक आ रहे थे तभी स्थानीय लोगों और बदमाश के साथियों ने पुलिस जवानों को घेर लिया। यहां जवान उन्हें धमकाने का प्रयास करते रहे और लोग उनसे उलझते रहे। इसके कुछ देर बाद जवानों ने बदमाश को गाड़ी में बैठा लिया। तभी स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया और अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। करीब 40 मिनट तक पुलिस जवानों को वह बंधक बनाए रहेए जबकि कुछ ही दूरी से उनके साथ आई पुलिस उनकी मदद के लिए नहीं आ पाई। हजीरा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस को बचाया है।

पुलिस कस्टडी से वर्ष 2010 में भागा था सौरभ
UP फिरोजाबाद के रसूलपुर में सौरभ उर्फ गोविंद उर्फ प्रदीप भदौरिया ने साल 2010 में पत्नी की हत्या की थी। वहां यह प्रदीप नाम से रहता था। उस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हो गई थी। पर उसके बाद वह पुलिस कस्टड़ी से फरार हो गया। तभी से उसकी पुलिस को तलाश थी। इसलिए उस पर UP पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
FIR दर्ज की जा रही है
CSP महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया है कि मैनपुरी पुलिस ने बिना सूचना दिए दबिश दी थी। वहां कुछ लोगों ने पुलिस को घेर लिया और आरोपी को छुड़ा ले गए। इस मामले में यूपी पुलिस FIR दर्ज करा रही है।
असल में गुड्‌डू चौहान की तलाश में थी पुलिस
असल में UP की मैनपुरी पुलिस गैंगस्टर और 1 लाख रुपए के इनामी गुड्‌डू चौहान की तलाश में आई थी। वह लगातार सौरभ के संपर्क में था। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गुड्‌डू ग्वालियर में ही शरण लिए हुए है। गुड्‌डे के बारे में बता दें कि उस पर अभी तक 10 हत्या के मामले दर्ज हैं। आखिरी हत्या उसने भाजपा नेता मदन चौहान की गोली मारकर की थी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद से उस पर इनाम बढ़ाया गया था। सूचना तो यहां तक है कि गुड्‌डू ने 20 से ज्यादा हत्या की हैं, लेकिन उस पर रजिस्टर्ड मामले 10 हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *