मध्यप्रदेश के 3 शहरों में बढ़ाया लॉकडाउन

भोपाल. मध्य प्रदेश के 3 शहरों धार, अशोकनगर और रतलाम जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है। अब धार और अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा। दोनों जगह गुरूवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। बैठक में तर्क दिया गया है कि जिले में संक्रमण काबू में आ रहा है। नए केस मिलने में भी कमी आई है ऐसे में सख्ती लागू रहनी चाहिए। अगर ज्यादा छूट दी गई तो हालात बिगड़ने की आशंका है इस दौरान सभी पाबंदियां यशावत रहेंगी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7 लाख के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कुल संक्रमित 7 लाख 8 हजार 621 हो गए है। इसमें से 4 लाख मरीज पिछले 42 दिन में मिल है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख पहुंचने में 1 साल से ज्यादा का समय लगा है। इससे कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 74 लोगों की कोरोना से जान गई है इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6753 पहुंच गया है। कोरोना से मई के 12 दिनों में 951 मौतें हो चुकी है हालांकि पॉजिविविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 12 मई को यह 13 प्रतिशत से नीचे आ गया जो 11 मई को 14 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मई के शुरूआत में 25 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *