ब्लैक फंगस से पीडि़त मरीजों का सरकार फ्री इलाज कराएगी- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस से पीडि़त मरीजों का इलाज सरकार पूरी तरह फ्री करेगी इसके लिए देश का पहला सेंटर भी भोपाल और जबलपुर में बनाया जा रहा है। इस बीमारी से पीडि़त लोगों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्र के द्वारा भी ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सबसे पहले सेंटर मध्य प्रदेश में ही बनाए जाएंगे।
गृहमंत्री ने आगे कहा कि अधिवक्ता सहायता योजना के तहत कोरोना से गंभीर पीडि़त वकीलों के उपचार के लिए 5 करोड़ की राशि दी जाएकी। इलाज कराने वाले के खाते में सीधे राशि डाली जाएगी। कोरोना के कारण अब तक 45 वकीलों की मौत हो चुकी है और उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगीं इससे पहले 303 वकीलों की मौत के बाद उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपए की मदद की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *