7th Pay Commission-केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में हो सकती बढ़ोत्तरी, सरकार जून में करेगी ऐलान

नई दिल्ली. 7th Pay Commission, 1 जनवरी 2021 के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी के ऐलान में अभी और देरी हो सकती है। नेशनल काउंसिल-जेसीएम-स्टाफ साइड के अनुसार केन्द्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान जून में कर सकती है। हालांकि जेसीएम अधिकारियों का कहना है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये डीए में बढ़ोत्तरी बेसिक सेलरी का कम से कम से 4 प्रतिशत होगी।
डीए में बढ़ोत्तर में होगी देरी
1 जनवरी 2021 के डीए बढ़ोत्तरी में देरी के पीछे कारण केबारे में बताते हुए स्टाफ साइड के सेक्रेटरी शिवा गोपाल मिश्रा ने कहा है कि हम वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एण्ड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के अधिकारियों के लगातार सपर्क मे है। इनका कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण से केन्द्र सरकार की पूरी योजना ही गड़बड़ हो गयी है। इसलिये सबकुछ एक माह आगे खिसक गयाहै। जिससे डीए बढ़ोत्तरी का ऐलान अप्रैल अंत तक या मई मध्य तक होना अ बवह जून तक खिसक गयी है।

1 जुलाई से शुरू होना है रुका DA 

शिवा गोपाल मिश्रा का कहना है कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों के 7th CPC पे मैट्रिक्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले ही कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA, DR जून 2021 तक फ्रीज करके रखा हुआ है।  मार्च 2021 में राज्य सभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि DA, DR बढ़ोतरियों को फिर से 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा।  इसलिए अगर 1 जनवरी 2021 का DA बढ़ोतरी आज ऐलान हो भी जाता है तो ये शुरू 1 जुलाई 2021 से ही होगा।

कितना बढ़ेगा DA

DA में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद है, इस सवाल के जवाब में शिवा गोपाल मिश्रा कहते हैं कि DA बढ़ोतरी की कैलकुलेशन के हिसाब से जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए औसत महंगाई करीब 3.5 परसेंट रही है इशका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 परसेंट के करीब बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *