मप्र में कोरोना पर 25 दिन बाद राहत, सबसे कम 8970 नए केस और 84 मौतें

भोपाल. मध्य प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, 24 घंटे में 8970 नए पॉजिटिव केस मिले है। ये पिछले 25 दिनों में सबसे कम है वहीं 11 मई को 10324 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 6 दिन बाद स्वस्थ होने वाले की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा है लेकिन कोरोना से हो रही मौतों का आंकड़े में ज्यादा कमी नहीं आ रही है।
प्रदेश में पिछले 14 घंटे में 84 लोगों की कोरोना से जान गई है इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6679 पहुंच गया है। कोरोना से मई के 11 दिनों में 867 मौतें हो चुकी है हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 11 मई को यह 14 प्रतिशत हो गया है जो 10 मई को घट कर 15 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जो मई को शुरूआत में 25 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
प्रदेश में एक्टिव केस 109928
मप्र में एक्टिव केस की संख्या 109928 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1597, भोपाल में 1304, ग्वालियर में 492 और जबलपुर में 666 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 84 मौतें हुई है। इसमें भोपाल और इंदौर में 5-5 और ग्वालियर व जबलपुर में 7-7 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई जबकि छोटे शहर रायसेन में 6, रतलाम व बैतूल में 5-5 व कटनी में 4 मरीजों ने दम तोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *