दुष्कर्म के आरोप दंपत्ति गिरफ्तार, मुंहबोली बहन के साथ किया दुष्कर्म और मददगार उसकी पत्नी भी गिरफ्तार

ग्वालियर. मुंहबोली बहन को मकान दिखाने के बहाने बुलाने के बाद दुष्कर्म करने वाला भाई और उसकी मददगार उसकी यानी पीडि़त की भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दम्पत्ति 3 माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। मुरार थाना पुलिस उनके घर पर आने की खबर मिली थी। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें हाइवे से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दपत्ति का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया गया था।
मुरार थाना टीआई अजय पंवार ने बताया है कि 3 माह से पुलिस को चकमा दे रहे 5 हजार रूपये के इनामी दुष्कर्मी को बलवीर सिंह और वारदात में सहयोग करने वाली उसकी पत्नी अनीता को पुलिस ने मोहनपुर हाइवे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी काफी समय से पुलिस से बचते आ रहे थे। आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर पुलिस लगातार उनकी तलाश में लगी थी। एसपी ने भी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों का फटकार लगाई थी।

यह था पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी ने पति के मुंहबोली बहन को मेला घुमाने के नाम पर गिजौर्रा से बुलाया था। इसके बाद मकान दिखाने के लिए उसे वहीं रोक लिया। रात को महिला के साथ उसके मुंहबोले भाई ने दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी की पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात की शिकायत होने के बाद से ही आरोपी दंपती फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान अमित सांघी ने 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। इसके बाद से ही पुलिस दबिश दे रही थी और आरोपी पुलिस से बचने के लिए हर दो से तीन दिन में अपना ठिकाना बदल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *