कांग्रेस प्रवक्ता -अस्पताल में भर्ती मैसेज किया-ऑक्सीजन सेचुरेशन के लिये रातभर हाथ पैर बांधकर इलाज किया, परिजन घबराये
भोपाल. अरेरा कॉलोनी स्थित फ्रेक्चर अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के एक मैसेज के बाद हड़कम्प मच गया। उन्होंने मंगलवार की रात लगभग 3 परिजनों को मैसेज किया। इसमें उन्होंनेलिखा- रात भर से ऑक्सीजन सेचुरेशन के लिये रस्सियों से हाथ पैर बांधकर मेरा उपचार किया जा रहा है। मारा पीटा गया और रात को एक बूंद पानी भी नहीं दिया गया अभी ….
यह मैसेज उन्होंने परिजनों के साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी किये और उसके बाद से सभी हरकत में आ गये। परिजन और कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच गये। इधरर परिवारवालों का कहना है कि वह ठीक है। वह सिर्फ परेशान हैं। परेशानी में उपचार को ठीक से नहीं ले पा रहे हें। उन्होंने रात को 3.30 बजे फोन किया था। रात को ही आ गया और अभी भी आया हूं वह सिर्फ परेशान है।
कांग्रेस नेता कमलनाथ मॉनीटरिंग कर रहे हैं
कांग्रेस पार्टी ने बयान जारीकर बताया है कि दुर्गेश शर्मा के उपचार की पहले दिन से मॉनीटरिंग कमलनाथ द्वारा की जा रही है प्रतिदिन डॉक्टर से चर्चा, जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध कराने से लेकर, हर संभव मदद के इंतजाम किये गये हैं। उनके द्वारा भेजे गये हर मैसेज पर फौरन फॉलो किया गया है और कल ही उनका यह मैसेज आया था और वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। वह थोड़ा घबरा रहे हैं, इलाज में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसा डॉक्टर का कहना है और उनका जो भी उपचार चल रहा है परिवार की सहमति से चल रहा है।
तबियत में सुधार हो रहा है-भूपेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस नेता
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा की तबियत में सुधार हो रहा है वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कांग्रेस के सभी प्रवक्ता उनके परिजनों के संपर्क में हैं, दुर्गेश के बेटे ने जानकारी दी है कि अस्पताल के वातावरण से हुई बैचेनी के कारण शर्मा ऑक्सीजन मास्क हटा लेते थे जो उनके उपचार के लिये अत्यंत आवश्यक है।
