फिलिस्तीन और इजराइल के बीच आर-पार की जंग, हमास के हमले में भारतीय महिला की मौत

तेल अवीव. फिलिस्तीन और इजरायल के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ गयी है। दोनों ओर से लगातार हमले किये जा रहे हैं। जिसमें अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को फिलीस्तीन के हमास संगठन ने अभी तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए इजराइल पर 130 रॉकेट दागे। इस हमले में एक भारतीय महिला को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। महिला का नाम सौम्या संतोष है, जो पिछले 7 साल से इजराइल में रह रही थीं। आपको बता दें कि इजराइल हमास को आतंकी संगठन मानता है।
सौम्या संतोष पर गिरा रॉकेट
इजराइल के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि हमास ने रिहायशी इलाके में लगभग 130 रॉकेट दागे हैं और यरूशलम में भारी हिंसा फैलाई। ऐसे ही एक रॉकेट हमले में भारतीय महिला सौम्या संतोष की भी मौत हो गयी है। एक रॉकेट सौम्या के घर पर जा गिरा। जिसके कारण से उनकी मौत हो गयी। उनके परिवार में 9 वर्ष का बेटा और पति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *