कोरोना काल में ग्वालियर में जीआरएमसी और जेएएच की एम्बुलेंस का दुरूपयोग किया जा रहा
ग्वालियर. शहर में जीआरएमसी और जेएएच ग्रुप की एम्बुलेंस का दुरूपयोग किया जा रहा है। एम्बुलेंस की मदद से स्टेशनरी लाने-ले जाने का काम किया जा रहा है। ऐसा ही मामला मंगलवार की सुबह सामने आया। बाड़ा स्थित शासकीय प्रेस से डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्र की स्टेशनरी भरते समय एम्बुलेंस को लोगों ने घेर लिया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। अभी तक इस मामले में जीआरएमसी और जेएएच ग्रुप से कोई बोलने को तैयार नहीं है। एम्बुलेंस के साथ जो व्यक्ति था उसका कहना था कि अफसरों से पूछो वह कुछ नहीं कह सकता।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार की सुबह एक एम्बुलेंस महाराज बाड़ा स्थित शासकीय प्रेस के सामने खड़ी थी लोगों को लगा कि वहां कुछ हुआ है। सुबह शासकीय प्रेस के बाहर एम्बुलेंस देखकर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच 2 कर्मचारी स्टेशनरी के बंडल उठाकर एम्बुलेंस में रखते दिखे। यह देखकर लोग हैरत में पढ़ गए। एक ओर लोग एम्बुलेंस के लिए परेशान हो रहे है जबकि यहां धडल्ले से उसका दुरूपयोग हो रहा है। एम्बुलेंस में रखी सामग्री डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री लैब की थी। एम्बुलेंस के साथ आए युवकों से कुछ पूछना चाहा तो वह जनता पर भड़क गए। इस पर पब्लिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में जीआरएमसी और जेएएच ग्रुप से कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुआ है।
