स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन्स, एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए (आरटी-पीसीआर) टेस्ट जरूरी नहीं

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए कोरोना टेस्ट (आरटी-पीसीआर) कराना जरूरी नहीं है। इतना ही नहीं अगर कोई मरीज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहा है तो भी (आरटी-पीसीआर) टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी। अगर मरीज को 5 दिनों से बुखार नहीं है तो अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए भी (आरटी-पीसीआर) टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये भी बताया गया कि देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अभी 21 प्रतिशत है लेकिन देश में सक्रमण के मामलों में गिरावट दिख रही है। बताया गया कि कोरोना के मामले 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घटे है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है।
वहीं 13 राज्यों में 1 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, असम, जम्मू कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडेचरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड और अरूणाचल प्रदेश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 14 दिनों के बाद संक्रमण के नए मामलों की संख्या घटकर 3.29 लाख रह गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *