जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी। सुरक्षाबलों को मंगलवार की सुबह अनंतनाग के कोकरनाग के वैलू गांव में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था और एनकाउंटर में 3 को मार गिराया।
इससे पहले सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर के शोपियां में बड़ी कामयाबी मिली थी और गुरूवार 6 मई को एनकाउंटर में 3 आतंकियों को मार गिराया था। तौसीफ अहमद नाम के आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया था। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकवादी आतंकी संगठन अल-बदर के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *