शहर में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, लड़कियों को दिल्ली, मुंबई व ग्वालियर से स्पेशल कार भेजकर बुलाती थी
भिंड. शहर में लंबे समय से विनोदनगर इलाके में सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी सूचना डीएसपी पूनम थापा को लगी तो पुलिस को ग्राहक बनाकर पहुंचाया जिसमें 6 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और लड़कियों को बुलाने का इंतजार चल रहा था जैसे ही लड़कियां आई तो पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर सैक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला व 2 लड़कियों को हिरासत में ले लिया। यहां पर पुलिस का जवान ग्राहक बनकर पहुंचा था। सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला से 6 हजार रुपए में सौदा हुआ।
होटलों में लड़कियों को सप्लाई करने का काम भी लंबे समय से चल रहा है
आपको बता दें कि यह महिलाएं ग्राहक से सौदा तय होने पर लड़कियों को ऑन कॉल दिल्ली, मुंबई सहित ग्वालियर से स्पेशल कार भेजकर बुला लेती थी। यह महिला शहर के होटलों में लड़कियों को सप्लाई करने का काम भी लंबे समय से कर रही थी। पुलिस ने तीनों के विरूद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
डीएसपी ने बताया कि जवानों ने बतौर एडवांस 3 हजार रुपए भी जमा कर दिए इसके बाद उन्हें लड़कियों के आने का समय भी दे दिया गया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत जवान शाम 4.30 बजे विनोदनगर में उस महिला के अड्डे पर पहुंचे। जहां 2 लड़कियां मौजूद थीं इनमें से एक ल़डकी भिंड और दूसरी दिल्ली से बुलाई गई थी। इशारा मिलते ही पुलिस ने फोर्स के साथ वहीं दबिश दी और दोनों लड़कियों व सैक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला को दबोच लिया।
