एसपी अमित सांघी डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर. कोरोना वायरस की चपेट में आये ग्वालियर एसपी अमित सांघी को सोमवार को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराये गये है। उनके लंग्स में मामूली इंफेक्शन है। इसलिये एहतिहात के तौर पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। 7 दिन पूर्व वह अपनी टीम के साथ काम करते-करते हुए कोरोना पॉजिटिव हुए थे। यहां पर आपको बता दें कि वह वैक्सीन के दोनों डोज भी ले चुके है। लेकि इसके बाद भी वायरस ने उस पर असर किया है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
ग्वालियर में कोविड से आम लोगों को जागरूक करने से लेकर ऑक्सीजन की कमी और उसके बाद बनने वाली लॉ इन ऑर्डर के हालात में सफलतापूर्वक पुलिस की भूमिका निभाने वाले ग्वालियर के एसपी अमित सांघी 7 दिन पूर्व 3 मई को कोविड़ पॉजिटिव हो गये थे उन्हेंघर पर ही आइसोलेट किया गया था पर सोमवार को अचानक उनको सांस लेने में तकलीफ हुई तो चेस्ट स्कैन कराया था उनके लग्ंस में मामूली संक्रमण निकला है और इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर एसपी ग्वालियर को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हैं।

ऐसे निकले थे पॉजिटिव

2 मई को SP अमित सांघी हजीरा इलाके में पहुंचे थे। जब वह पैदल चलकर इलाके के हालात का जायजा ले रहे थे तभी उनको हल्की थकान महसूस हुई थी। इस लक्षण को उन्होंने हल्के में नहीं लिया और तत्काल अपना चैकअप कराया। साथ ही कोरोना जांच कराई। 3 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तभी से वह होम आइसोलेशन में हैं। इस समय जिले के SP का चार्ज IPS हितिका वासल पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *