हिमंता बिस्व शर्मा ने ली शपथ, असम के 15वें मुख्यमंत्री बने
असम. हिमंता बिस्व शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे असम के 15वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल जगदीश मुखी ने हेमंत बिस्व शर्मा के साथ ही 13 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कमल बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह और नागालैंड के सीएम नफीउ रियो मौजूद रहे।
इससे पहले रविवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। हिमंता बिस्व शर्मा ब्राह्मण हैं जो पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक है। हिमंता बिस्व शर्मा पूर्व कांग्रेसी है जो 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने इस बार चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। हिमंता बिस्व शर्मा के असम का मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही कांग्रेस से बाहर जाकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं के आंकड़ों में इजाफा हो गया। अब देश में नौ गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कांग्रेस की सियासी पृष्ठभूमि से होंगे।
