इमरती देवी चुनाव हारने के बाद भी ग्वालियर के डीआरडीओ रोड स्थित माणिकविकास कॉलोनी में रहती है, अधिकारी नोटिस देने से कतरा रहे
ग्वालियर. मध्य प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी चुनाव हारने के बाद भी सरकारी बंगला खाली नहीं कर रहीं है। दिसंबर 2020 में बंगला खाली करने के मिले नोटिस के बावजूद वह डेढ़ बीघा में फैले सरकारी बंगले से नहीं गई। पूर्व मंत्री द्वारा बंगला खाली नहीं करने पर अब विपक्ष ने भी हमला बोल दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इसे शवराज का जंगलराज बताया गया।
इमरती देवी को अधिकारी नोटिस देने से कतराते है
इमरती देवी ग्वालियर के डीआरडीओ रोड स्थित माणिक विकास कॉलोनी में रहती है। जहां डेढ़ बीघा में बने सरकारी बंगले से पूर्व मंत्री को बेदखल करना तो दूर सरकारी अधिकारी उन्हें नोटिस देने से भी कतराते है। नवंबर 2020 में वह डबरा सीट पर हुए उपचुनाव में सुरेश राजे से हार गई। दिसंबर 2020 में उन्हें सरकारी बंगला खाली कराने का नोटिस दिया गया। अगले ही दिन उस अधिकारी का ट्रांसफर कहीं और कर दिया गया तब से ही किसी भी सरकारी अधिकारी ने उन्हें बंगला खाली कराने का नोटिस नहीं दिया।
सरकारी संपत्ति की लूट जारी
मप्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर पूर्व मंत्री पर हमला बोला। विपक्ष ने कहा कि सरकारी संपत्ति की लूट जारी है। चुनाव हारने के बाद भी इमरती देवी के पास सरकारी बंगला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कुएं में कूदने वाले अपने बयान को सार्थक करतीं बीजेपी नेता आज भी आलीशान सरकारी बंगले में रहती है, उन्होंने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह से पूछा कि ये बंदरबांट क्यों और उन्होंने इसे शवराज का जंगलराज बताया।
