गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एलएनआईपीयू कॉलेज में कोरोना मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ग्वालियर. मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोविड केअर सेंटर एलएनआईपीयू कॉलेज में चल रहे कोरोना मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा भारती कोविड केअर में भर्ती मरीजों से उनके हाल-चाल एवं व्यवस्थाओं के बारे में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा की। जैसा की सर्वविदित है कि सेवा भारती एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाज सेवी राजू कुकरेजा के द्वारा निःशुल्क कोविड केअर सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से घनशयाम भदौरिया, नीरज चौरसिया, आदि उपस्थित थे।
कोविड सेंटर में अभी तक 125 मरीज ठीक हुए
राजू कुकरेजा ने बताया कि कोविड सेंटर में 11 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 6 ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था मरीजों के लिए की गई है। इस सेंटर से अभी तक 125 मरीज ठीक होकर वापस जा चुके है। यहां पर तैनात डॉक्टरो की टीम मरीजों की 24 घंटे निगरानी करती है।
स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही- गृहमंत्री मिश्रा
निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि अब स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण मे आ रही है और लोगों की जागरूकता से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं डबरा में 3 जगहों पर कोविड सेंटर बनाए गए है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। शहर के ऊपा कॉलोनी के बालिका छात्रावास को कोविड सेंटर बनाया गया है। इसका पूरा संचालन प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है। इस सेंटर में करीब 20 मरीज भर्ती है। इसी तरह सेवा भारती और तीसरा कोविड सेंटर भाजयुमो के सहायोग से जलसा गार्डन में बनाया गया है। तीनों ही कोविड सेंटरों की मॉनीटरिंग स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे है और सभी सेंटर पर ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *