रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी – संचालक सहित तीन पर हुई रासुका की कार्यवाही
ग्वालियर। कोरोना महामारी के चलते जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान की जा रही कार्यवाहियो के तहत ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा विगत दिनों मैक्स केयर हॉस्पिटल संचालक को उसके साथियों सहित रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक पूछताछ मे यह तथ्य सामने आये कि गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति 12 वीं पास होकर मैक्स हॉस्पिटल का संचालन करता थाए दूसरा व्यक्ति मैक्स हॉस्पिटल में 12 वीं पास होकर डॉक्टर के हेल्पर का कार्य करता था तथा तीसरा व्यक्ति उक्त हॉस्पिटल में मेडिकल का संचालन करता था।
आरोपियों द्वारा इस भीषण महामारी एवं संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने कृत्य किया है प्रशासनिक व्यवस्था के विरूद्ध रोष उत्पन्न होता है एवं लोक शांति को खतरा होता है इनके द्वारा हॉस्पिटलों में उपलब्ध कराये गये रेमडेसिविर इंजेक्शन जो कि मरणासन्न स्थिति में मरीज है उसे न लगाते हुए अपने फायदे के लिये उसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा गया है। जिससे एक ओर मरीज की जान को खतरा उत्पन्न होता है आरोपी के इस कृत्य से जनमानस पर काफी असर पड़ता है इसका स्वछंद रहना जनता के हित में नही होने से आरोपियों रवि रजक पुत्र कुंदन सिंह रजक उम्र 31 साल नि 0 गली नण् 05 नाका चंद्रवदनी नहर वाली माता के पास थाना झांसीरोड, सोनू ;माथुरद्ध जाटव उर्फ गोलू पुत्र हीरालाल माथुर उम्र 27 साल नि0 मिर्जापुर घासमण्डी, मोहसिन पुत्र अनवर खान उम्र 23 साल निण् इंद्र कॉलोनी विनय नगर सेक्टर 4 थाना बहोडापुर के विरूद्ध राष्टीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3;2द्ध के अंर्तगत कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को प्रतिवेदन भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर जिलाधीश ग्वालियर द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3;2द्ध के अंर्तगत निरोध आदेश जारी किया गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियां की जाती रहेगी।
