जीवाजी विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट बिल्डंग में होगा अब वैक्सीनेशन
ग्वालियर. कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जीवाजी विश्वविद्याालय में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन सोमवार को भी जारी रहा। वैैक्सीनेशन का यह कार्यक्रम अब जेयू के मैन गेट के सामने़ स्थित मैनेजमेंट बिल्डिंग में शुरू किया गया है। सोमवार को हुए 18 प्लस वालों के टीकाकरण में 100 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान टीका लगवाने के लिए आए हुए लोगों ने अपने विचार भी व्यक्त किए और शहरवासियों से भी टीका लगवाने के लिए संदेश दिया।
हेल्थ सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो. जीबीकेएस प्रसाद ने बताया कि जेयू की मैनेजमेंट बिल्डिंग में कोविद स्पेशल ओपीडी को ओपन किया गया है। इनमें आयुर्वेदिक व हौम्योपैथिक चिकित्सक जेयू की ओर से उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही ग्वालियर राउंड टेबल संस्था की ओर से जेयू हेल्थ सेंटर को 30 बैड उपलब्ध कराए गए। यह बैड संस्था के ग्वालियर चेयरमैन जय खांडे ने प्रदान किए। जेयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके द्विवेदी ने जेयू द्वारा वैक्सीन के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
वैक्सीनेशन के अवसर पर जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी, कुुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके द्विवेदी, प्रॉक्टर डॉ. हरेंद्र शर्मा सहित डॉ. शांतिदेव सिसोदिया और एआर अमित सिसोदिया मौजूद रहे।
