ग्वालियर में राहत के आकड़े, 695 नए संक्रमित मिले, 1050 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

ग्वालियर. कोरोना की दूसरी लहर में अब मेडिकल बुलेटिन से राहत के आंकड़े आने लगे है। रविवार को 3204 लोगों की जांच में 695 संक्रमित पाए गए है। राहत की बात यह रही कि 1050 लोगों को प्रशासनिक तौर स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमण दर आज भी 22 प्रतिशत पर कायम रही लेकिन मौतों के मामलो में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 33 लोगों की जान चली गई। इनमें 27 ग्वालियर और 6 लोग बाहर के है। जिले में अभी तक कोरोना के 48212 मामले सामने आ चुके है इनमें से 37467 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार 309 है। इनमें से अधिकांश संक्रमित होम आइसोलेशन में है और नियमित इलाज ले रहे है।
शारीरिक से कोई परेशानी होने पर कॉल कर डॉक्टरों से परामर्श ले रहे है। वहीं कुछ मरीज शहर में सामाजिक व राजनीतिक संगठनों व समाजसेवियों द्वारा बनाए गए कोविड केयर आइसोलेशन सेंटरों में भी भर्ती होकर अपना इलाज करा रहा है। यहां मरीजों को पौष्टिक आहार के साथ योगा, संगीत और बिग स्क्रीन लगाकर मनोरंजन भी किया जा रहा है ताकि वे तनाव से मुक्त रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *