40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा और हुई बूंदाबांदी

ग्वालियर. 9 दिन में रविवार को तीसरी बार मौसम बदला है दोपहर 1.45 बजे 35 से 40 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से हवा चली और दोपहर 2.45 बजे के बाद कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठण्डक आ गयी। सुबह 11.30 बजे जब धूप थी। तब पारा 38.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि आंधी के बाद 3 घंटे मं दोपहर 2.30 बजे तापमान 7.4 डिग्री गिरावट के साथ 31 डिग्री दर्ज की गयी। पिछले रोज इस समय तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सैल्सियस बढ़त के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ग्वालियर में बदला मौसम
मौसम वैज्ञाानिक डीपी दुबे के अनुसार अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम हवा और पूर्वी उप्र की ओर से उत्तर-पूर्वी हवा अंचल की ओर आ रही है। दो विपरीत दिशाओं से आने वाली हवा का ग्वालियर अंचल के आसपास टकराव हो रहा है। इसी के कारण आंधी आने के साथ बूंदाबांदी हो रही है।
11 से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
अगले 24 घंटे के दौरान अंचल के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आने का अनुमान है। 11 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है। 12 से 14 तक अंचल में आंधी और गरज.चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
.वेद प्रकाश सिंहए वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *