गुमशुदा है विंधायक की तलाश में सोशल मीडिया पर पर्चे हो रहे वायरल

ग्वालियर. कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे ग्वालियर के भितरवार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लाखनसिंह यादव की तलाश में सोशल मीडिया पर पर्चे चस्पा होगये है। मोहना, घाटीगांव व पनिहार के लोगों ने तो यहां तक लिख दिया है कि 3 माह से विधायक गुमशुदा है। यदि कोई उनकी खबर देता है तो उसे उचित इनाम दिया जायेगा। विधायक के लापता होने की पोस्ट लगातार वायरल हो रही है।
पोस्ट में यह भी लिखा हुआ है कि जब मंत्री थे ता हर दिन यहां अपना रौब दिखाने घूमते थे। अब आपदा आई और लोग मर रहे है तो विधायक गायब हो गये, जबकि विधायक का कहना है कि यह कुछ लोग हैं जो मुझे बदनाम कर रहे हैं, मैं अपने लोगों साथ लगातार संपर्क में हूं और क्षेत्र में जा रहा हूं।
क्या है हकीकत
हकीकत यह है कि विधायक लाखनसिंह कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं, भितरवार के ईटमा गांव में बुरी तरह से संक्रमण फैला हुआ है। अभी तक एक सैकड़ा से ज्यादा संक्रमित आ चुके हैं। 3 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन विधायक वहां एक बार भी नहीं पहुंचे। वहां तो छोड़ो वह तो मोहना, घांटीगांव व पनिहार इलाके से भी नदारद हैं। जबकि उनके ही कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रवीण पाठक, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आये विधायक सतीश सिकरबार व प्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भाग दौड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लाखन सिंह यादव का दावा है कि यह भाजपा की साजिश है, वह रोज अपने लोगों से मिल रहे हैं

विधायक बोले में कहीं गुमशुदा नहीं हूं
जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट पर दैनिक भास्कर संवाददाता ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह से बात की तो उनका कहना था कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और कोई लापता नहीं हूं। अपने लोगों के बीच जा रहा हूं और यह मेरे क्षेत्र के लोग जानते हैं। रही बात मेरे लापता होने की पोस्ट तो यह सब भाजपा नेता मोहन सिंह राठौड़ करवा रहे हैं। वह शुरू से ही मुझसे ईष्या रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *