वीआईपी ड्यूटी में सिकरौदा तिराहे पर तैनात एसआई जगदीश गुप्ता को ट्रक के कुचलने से घटनास्थल पर ही मौत

ग्वालियर. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आने से पूर्व वीआईपी ड्यूटी संभाल रहे झांसीरोड थाना के एसआई जगदीश गुप्ता को तेज रफ्तार वाहन कुचल गया। ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से होता हुआ निकल गया। जिस वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना रविवार की रात झांसी रोड थानार्न्गत सिकरौदा तिराहा की है। जिस जगह यह सड़क हादसा हुआ है वह ब्लैक स्पॉट है। यहां बायपास पर शहर का यातायात क्रॉस होता है। जिस वजह अक्सर हादसे होते हैं। 45 दिन में यह तीसरी मौत है। सब इंस्पेक्टर जगदीश गुप्ता के लिये यह ड्यूटी जीवन की अंतिम वीआईपी ड्यूटी बनकर रह गयी।

जगदीश गुप्ता का शव डेड हाउस में रखवाते उनके ही साथी, सोमवार को होगा पोस्टमार्टम
क्या है पूरा मामला
शहर के झांसी रोड थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर 58 वर्षीय जगदीश गुप्ता पुत्र बृजनंदन गुप्ता निवासी गोविंदपुरी मूल रूप से सरथना इटावा यूपी के रहने वाले हैं। जगदीश गुप्ता इससे पहले मुरैना के अंबाह थाना में पदस्थ थे। झांसी रोड थाना में वह 14 मार्च 2021 को आए थे। हर समय हर किसी की मदद के लिए तैयार रहने वाले जगदीश गुप्ता को रविवार की रात VIP ड्यूटी दी गई थी। टीकमगढ़ से भाजपा नेत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ग्वालियर आ रही थीं। उमा भारती के लिए झांसी रोड पर सिकरौदा तिराहा पर VIP पॉइंट लगाया गया था। SI जगदीश गुप्ता जवानों को ड्यूटी पर लगाने के बाद सिकरौदा तिराहा पर सड़क किनारे खड़े थे। तभी जौरासी घाटी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उन्हें कुचल दिया। इतना ही नहीं वाहन का पहिया उनके सिर से गुजर गया। जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उनके साथी वहां से निकले तो घटना का पता लगा। सूचना मिलते ही तत्काल बिलौआ थाना पुलिस और झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया है। साथ ही बिलौआ थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सोमवार को SI के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जगदीश गुप्ता घर में सबसे बड़े थे। उनके अलावा परिवार में पत्नी नीलम गुप्ता, भाई विनोद कुमार गुप्ता जो सनबैली स्कूल में टीचर हैं। उनके दो बेटे प्रशांत गुप्ता, अंकित गुप्ता हैं। वह अभी गोविंदपुर में रहते थे। उनके रिटायर्ड होने में 2 साल और शेष थे। वह सन 1983 में भर्ती हुए थे। 14 मार्च 2021 से झांसी रोड थाना में काम कर रहे थे।
मिलनसार थे एसआई जगदीश गुप्ता
जगदीश गुप्ता के बारे में बताया जाता है कि वह थाने में अभी आये थे, लेकिन उनका व्यवहार इतना अच्छा था कि वह सभी लोगों से घुल मिल गये थे और किसी को कोई परेशाानी होती थी तो वह सबसे पहले मदद के लिये खड़े दिखाई देते थे। अनुभव के आधार पर वह अपने अधीनस्थों की सदैव मदद करते थे। उनके बारे में झांसीरोड थाने में पदस्थ एसआई संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि जगदीश गुप्ता उनके बड़े भाई की तरह से थे। दोनों की आमने-सामने चेयर थी। रविवार की शम को ड्यूटी पर निकलते समय वह मुस्कराते हुए गये थे। लेकिन पता नहीं था िकवह उनकी अंतिम स्माइल होगी । हमने एक अच्छा पुलिसकर्मी व साथी खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *